Breaking News

  • आरएनटी पब्लिक उच्च पाठशाला रैंखा में मनाया मदर्स डे, छात्रों ने बनाए कार्ड
  • काठमांडू में हिमाचल के स्वात खिलाड़ियों का जलवा : दो स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर रचा इतिहास
  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक

पालमपुर होली मेला में पहाड़ी, पंजाबी और बॉलीवुड नाइट रहेगी मुख्य आकर्षण

ewn24 news choice of himachal 28 Feb,2026 1:40 pm



    एक मार्च को शोभायात्रा के साथ होगा आगाज


    पालमपुर। कांगड़ा जिला का पालमपुर ऐतिहासिक राज्यस्तरीय होली महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष महोत्सव कमेटी डॉ. ओपी यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आज विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव का  आगाज 1 मार्च, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शोभायात्रा के साथ होगा । शोभा यात्रा के शुभारंभ मौके पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


    ऊना का पारा 30 डिग्री पार, फरवरी माह में सामान्य से 86 फीसदी कम हुई बारिश 



    महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा होंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण पहाड़ी नाइट रहेगी। स्टार कलाकार के तौर पर विक्की चौहान और कुलदीप शर्मा इस दिन लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 

    महोत्सव के दूसरे दिन,  2 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति होंगे।  इस शाम भी दर्शकों के लिए 'पहाड़ी नाइट' का विशेष आयोजन किया जाएगा। इशांत भारद्वाज इस दिन मुख्य रूप से लोगों का मनोरंजन करेंगे।


    नूरपुर क्षेत्र में 15 दिन में बंद न हुए चालान तो एक हजार ट्रैक्टरों के साथ होगा चक्का जाम



    इस दिन डॉग शो, फेंसी ड्रेस, फन गेम आदि भी आयोजित होंगे। 3 मार्च, 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शोभा कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि बढ़ाएंगे । इस संध्या में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन संजय सिंह चौहान वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और इस शाम का मुख्य आकर्षण 'बॉलीवुड नाइट' होगी । लमन बैंड, अभिज्ञा बैंड और कुमार साहिल इस दिन स्टार प्रस्तुति देंगे।


    फतेहपुर स्कूल के छात्र लक्ष्मण ने कबाड़ से बनाया ट्रैक्टर, स्टार्ट करते ही सब हैरान 



    इस दिन ड्रग्स के खिलाफ दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। पालमपुर विश्राम गृह से  5.5 किलोमीटर दौड़ के बाद वापस पालमपुर दौड़ का आयोजन होगा। इसके तहत महिला पुरुष वर्ग को 18 से 35, 35 से 50 और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपए और 1100 रुपए तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


    HPBose ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी 



    महोत्सव का समापन 4 मार्च, 2026 को भव्य स्तर पर किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे । समापन समारोह में डिजिटल प्रोद्योगिकी एवं नवाचार के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल वशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस चार दिवसीय महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या 'पंजाबी नाइट' के नाम रहेगी, जो दर्शकों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र होगी।


    हिमाचल होमगार्ड के पदों के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठ कर भी कर सकते अभ्यर्थी 





    हिमाचल में होम गार्ड वॉलंटियर्स के 700 पदों पर निकली भर्ती, OTR की प्रक्रिया शुरू 
















    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather