Breaking News

  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती

धर्मशाला: भव्य शोभा यात्रा के साथ कांगड़ा कार्निवाल का आगाज, झांकियों ने मोहा मन

ewn24 news choice of himachal 24 Dec,2025 6:30 pm


    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ


    धर्मशाला।
    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य शोभा यात्रा के साथ कांगड़ा कार्निवाल का औपचारिक शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला।


    शोभा यात्रा में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक सांस्कृतिक दलों ने सहभागिता की। पारंपरिक लोकनृत्य, वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें, रंग-बिरंगी झांकियां और आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से पुलिस मैदान तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल दर्शन गैलरी का भी शुभारंभ किया।


    शिमला IGMC मरीज पिटाई प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के ये निर्देश


    गौरतलब है कि 31 दिसंबर तक चलने वाले कांगड़ा कार्निवाल के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए फुटबाॅल प्रतियोगिता, प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास हेतु मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल राइड तथा युवाओं को आकर्षित करने वाले लाइफस्टाइल इवेंट्स भी शामिल हैं।
    कार्निवाल में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पर्यटकों की बड़ी सहभागिता से पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।




    इस अवसर पर मेयर नगर निगम नीनू शर्मा, उप महापौर तेजिंदर कौर, पूर्व महापौर   देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।





    हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन, क्रिसमस डे भी मनाया





    हरिपुर में दिनदहाड़े चोरी, मां नव दुर्गा मंदिर से दानपात्र उड़ा ले गए चोर






    कांगड़ा : दसवीं पास को नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के भरे जा रहे 600 पद



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather