Breaking News

  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू

HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 3:47 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के शिक्षकों के 86 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26030 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1246 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1032 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 226 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

    29 और 31 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 85 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

    सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather