Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट

ewn24news choice of himachal 21 Nov,2022 10:50 pm

    जेआरएफ की परीक्षा पास करने में 13 विद्यार्थी हुए सफल

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने नेट उतीर्ण किया है। यूजीसी-सीएसआईआर द्वारा ली गई नेट/जेआरएफ की परीक्षा में इस बार 42 ने नेट पास किया। इसमें जेआरएफ की परीक्षा पास करने में 13 छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि विवि पर कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    इस बार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से सृष्टि थापा ने जेआरएफ, पवन कुमार, बादल खान, जितेंद्र ठाकुर ने नेट, राजनीति विज्ञान से ललिता देवी, गैस्वेट इस्‍लरी, धर्मशा मशाहरी ने नेट,  हिंदी विभाग से जयललिता ने जेआरएफ, मनीषा ने जेआरएफ, सिद्धांत शर्मा, मालती, शिवम ने नेट,   पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से अली जॉन सिंह प्रेमी, शिवम ने नेट, पर्यटन विभाग से दिव्यम शर्मा, सौरभ कुमार, शुभम शर्मा, निहाल कपूर ने नेट पास किया है।

    समाज कार्य विभाग से ज्योति देवी ने जेआरएफ, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से प्रिया ने नेट, साक्षी देवी ने जेआरएफ, अभिषेक, मनीष कुमार और सोनाली चौधरी ने नेट, शिक्षा विभाग से कानिका शर्मा ने  जेआरएफ, मंजू देवी, देबलिना और मनीषा ने नेट, अर्थशास्‍त्र विभाग से विकास ने जेआरएफ, हिमांशु भारती, तनवी, और  शुभांकर ने नेट, समाजशास्‍त्र और सामाजिक नृविज्ञान विभाग से सुरेश कुमार ने  जेआरएफ, प्रदीप कुमार , हरीश आजाद ने नेट  पास किया है।

    वहीं सीएसआईआर की ओर से ली गई परीक्षा में जंतु विभाग से मीनाक्षी, अलका, शिल्पा और पवन कुमार ने  जेआरएफ की परीक्षा पास की है। वहीं पादप विज्ञान विभाग से उदयपाल ने जेआरएफ और कीर्ति राणा ने नेट पास किया है। वहीं सीबीबी केंद्र से अशिता सूद ने जेआरएफ की परीक्षा पास की है। इस उपलब्धि पर जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार और डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज प्रो. प्रदीप कुमार, संकाय सदस्यों डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. रेश्मा शिना और डॉ. अमित ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather