Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : मध्य जलेब निकली, स्वास्थ्य मंत्री ने की शिरकत

राजदेवता माधोराय के मंदिर से हुई शुरू, पड्डल मैदान में संपन्न
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अवसर पर मंगलवार को मध्य जलेब निकाली गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने मध्य जलेब में शिरकत की। इस दौरान उनकी पुत्री डॉ. दीपाली धौल भी उनके साथ रही। उन्होंने राजदेवता माधोराय मंदिर में पूजा अर्चना की। देव ध्वनियों के साथ राजदेवता माधोराय के मंदिर से शुरू होकर मध्य जलेब पड्डल मैदान में संपन्न हुई।
फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- भ्रष्टाचार पर होगी और तगड़ी चोट
मध्य जलेब के अवसर पर पड्डल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि एक समर्थ, सशक्त और स्वस्थ हिमाचल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प है।  इसी दृष्टिकोण से  प्रदेश में जन स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान के तौर पर स्तरोन्नत कर दिया जाएगा। वहां लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार प्रदेश में एयर एबुलैंस सेवाएं उपलब्ध करवाने को दिशा में भी काम कर रही है। इसी दृष्टिकोण से स्वास्थ्य संस्थानों का ढांचागत विकास किया जा रहा है।
डॉ शांडिल ने कहा कि मंडी का शिवरात्रि मेला देवी-देवताओं का मेला है। यह बड़ी खुशी की बात है कि आज भी इसमें, मेले की जो पुरानी परंपराएं हैं, उन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ, पूरी श्रद्धा से निभाया जाता है। उन्होंने मेले शुभारंभ पर मुख्यमंत्री द्वारा देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में जो 10-10 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा के लिए सभी को मुबाकरबाद दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ कांग्रेस सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मजबूती से काम कर रही है। सरकार ने सिर्फ 14 महीनों में 5 गारंटियां पूरी कर ली हैं।
डीसी एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले के विविध आयोजनों की जानकारी दी।
की।

 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *