Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हमीरपुर : JBT बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार की तिथि बदली, अब 8 मार्च को होंगे

ewn24news choice of himachal 24 Feb,2023 8:03 pm

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर में JBT के 41 खाली पदों के लिए होने वाली बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान ने बताया कि ये साक्षात्कार 9 और 10 मार्च के बजाय अब 8 मार्च को सुबह 10 बजे निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरएंडपी नियमों के तहत योग्यता रखने वाले और जेबीटी/डीएड/डीएलएड/बीएड और JBT टेट पास करने वाले अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    हमीरपुर : शहीद राजकुमार का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    इन 41 पदों में जनरल वर्ग के 16 पद और जनरल ईडब्ल्यूएस के 8 पद हैं। इनके लिए वर्ष 2010 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। एससी के 7 पदों के लिए वर्ष 2012 तक, एससी आईआरडीपी के 2 पदों के लिए नवीनतम बैच तक, ओबीसी के 2 पदों के लिए वर्ष 2012, ओबीसी आईआरडीपी के एक पद के लिए भी 2012 और एसटी के 5 पदों के लिए नवीनतम बैच तक के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
    हिमाचल में 25 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

    उपनिदेशक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट ddeehamirpur.org.in डीडीईईहमीरपुर डॉट ओआरजी डॉट इन और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट himachal.nic.in/elementary education हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन एलीमेंटरी एजूकेशन पर उपलब्ध करवा दी गई है।
    सोलन की बेटी पल्लवी का सपना हुआ पूरा, अग्निवीर बन करेगी देश की सेवा

    पात्र उम्मीदवार वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather