Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

शिमला : इंटक नेता की कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की गई जान

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 6:05 pm

    पीजी कॉलेज गेट के पास हुआ हादसा

    शिमला। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला शिमला जिला के रामपुर शहर का है, यहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सतपाल उर्फ बिल्लू निवासी वार्ड नंबर 2 चूहाबाग और 18 वर्षीय आर्यन निवासी कुमारसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    सुक्खू का अलग अंदाज-ऑल्टो में आए, नाराज विधायक को भी संग लाए

    साथ ही फॉर्च्यूनर चालक इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सयोगी पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी कोशकर डाकघर मझेवाली के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र शुरू, ऑल्टो कार में विस पहुंचे सीएम

    जानकरी के मुताबिक, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सयोगी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर शिमला से ज्यूरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह रामपुर पीजी कॉलेज गेट के पास पहुंचा तो ख़नेरी की ओर से आ रही बाइक को उसने जोरदार टक्कर मार दी।
    हिमाचल: परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरों से संबंधित शिकायतों पर बोर्ड तल्ख

    बाइक पर दो युवक सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कार की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather