हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी
ewn24news choice of himachal 27 Mar,2024 10:36 pm
29 मार्च से सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ
शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 27 मार्च, 2024 की अपडेट के अनुसार 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 29 और 30 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।
साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 29 और 30 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी है।
अपडेट के अनुसार हिमाचल में 31 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। 27, 28 और 31 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।