सुबह से ही छाए हैं बादल, गिरेगा तापमान
शिमला। भारी से बहुत भारी बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। पिछले लगभग 14 दिन अच्छी धूप खिलने के बाद आज यानी रविवार को शिमला, कांगड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के हरिपुर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है और हवा चली है।
हिमाचल बजट को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कह दी बड़ी बात, अधिकारियों की लापरवाही दिया करार
बता दें कि हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 18 फरवरी यानी आज से 20 फरवरी, 2024 ऊंची और मध्य पहाड़ियों पर अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। 19 फरवरी को बहुत भारी बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल बजट को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कह दी बड़ी बात, अधिकारियों की लापरवाही दिया करार
हिमाचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 18 और 19 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी है। 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी है।
अपडेट के अनुसार 23 फरवरी तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।
हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
अच्छी धूप खिलने के चलते हिमाचल में तापमान में खासा उछाल देखने को मिला है। पांच दिन न्यूनतम तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे व अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।