Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल : वाहनों के VIP नंबरों की बोली आज से शुरू, पहले जमा करनी होगी 30% राशि

ewn24news choice of himachal 29 May,2023 8:31 pm

    विभाग ने शिमला और बैजनाथ में किए सफल ट्रायल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार यानी आज से सभी जिलों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की बोली लगना शुरू हो जाएगी। इससे पहले शिमला और बैजनाथ में ही वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली लग रही थी।

    विभाग इन 2 कार्यालयों में ट्रायल कर रहा था कि नई व्यवस्था के साथ पोर्टल कैसे चलेगा। अब यह ट्रायल सफल हो गया है। ट्रायल के सफल होने के बाद सोमवार से इसे सभी आरटीओ में शुरू किया जाएगा।
    हिमाचल : डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू, ओपीडी में मरीज हुए परेशान 

    वीआईपी नंबरों की बोली के लिए विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर e-Auction fancy numbers का ऑपशन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद login के लिए user id और पासवर्ड देना होगा। इसके बाद आप मनचाहे नंबर की बोली लगा सकते हैं।

    पिछली बार की तरह इस बार फर्जी बोली का चांस ही नहीं रहेगा क्योंकि परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर की बोली लगाने के लिए लोगों को नंबर के बेसिक प्राइस की 30 प्रतिशत राशि पहले ही देनी पड़ेगी। उसके बाद बोली में भाग लिया जा सकता है। अगर किसी नंबर का बेसिक प्राइस 1 लाख रुपए है तो बोली लगाने वाले व्यक्ति को 33 हजार रुपए की राशि बोली लगाने से पहले जमा करनी होगी।
    बिलासपुर : नए से पुराने मकान की तरफ गया था बुजुर्ग, गौशाला में मिला मृत 

    इसके बाद चाहे बोली करोड़ रुपए तक ही क्यों न चली जाए लेकिन व्यक्ति से 33 हजार रुपए की राशि ही ली जाएगी। बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर प्रथम बोलीदाता नंबर को नहीं खरीदता है तो उसकी 33 हजार रुपए की राशि वापस नहीं होगी। वह राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी तथा उस विशेष नंबर के लिए विभाग द्वारा दोबारा बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    जोगणी माता मंदिर के समीप खाई में फंसा व्यक्ति, SDRF मंडी की टीम ने किया रेस्क्यू 

    परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप के अनुसार संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली के अनुसार आवेदनकर्ता सोमवार से लेकर शनिवार तक विभागीय पोर्टल पर अपनी पसंद के विशेष नंबरों के लिए बोली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए 2 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा। रविवार के दिन इन नंबरों की बोली का परिणाम 5 बजे के बाद ऑनलाइन स्वत: ही घोषित हो जाएगा।
    नादौन : पंजाब से आए थे माथा टेकने, ब्यास में नहाने उतरे 3 युवक, एक डूबा



     



     


    धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी पत्नी को किया सम्मानित

     



     
    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather