Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

हीट वेव अलर्ट : चंबा, बिलासपुर और सोलन के स्कूलों में भी छुट्टी

ewn24 news choice of himachal 29 May,2024 8:34 pm

    चंबा/बिलासपुर/सोलन। हिमाचल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हिमाचल में तापमान 46 पार हो गया है। अगले दो दिन भी लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। हीट वेव के चलते कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के बाद चंबा, सोलन और बिलासपुर में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। चंबा और बिलासपुर में 30 और 31 मई को छुट्टी रहेगी। एक जून को लोकसभा चुनाव मतदान को लेकर छुट्टी है। दो जून को रविवार है। ऐसे में अब स्कूल 3 जून को लगेंगे। वहीं, सोलन जिला में 4 जून तक स्कूलों में छुट्टी कर दी है। 

    जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा मुकेश रेपसवाल ने अत्यधिक गर्मी के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिहाज से जिला के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को 30 मई से 31 मई तक बंद रखने की आदेश जारी किए हैं। मतदान केंद्र वाले स्कूल परिसरों में स्कूल प्रभारी को चुनाव ड्यूटी पर तैनात नहीं होने वाले स्थानीय स्कूल के एक शिक्षक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी/ मल्टी टास्क वर्कर/ मिड डे मील वर्कर की 30 मई से 1 जून तक उपस्थिति सुनिश्चित बनानी होगी।

    आदेश में आगे कहा गया है कि 30 मई से 31 मई  तक पूर्व निर्धारित परीक्षाओं वाले विद्यालय खुले रहेंगे तथा उनका समय सुबह 8  बजे से दोपहर 12  तक रहेगा। स्कूल प्रबंधन को पेयजल और कूलिंग फैसिलिटी उपलब्ध करवानी अनिवार्य रहेगी। विद्यालय के पास फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता अनिवार्य रहेगी तथा  गर्मी के कारण विद्यार्थी के बीमार होने पर चिकित्सक और नर्स का प्रबंध भी आवश्यक रहेगा।


    डीसी मनमोहन शर्मा ने सोलन जिला के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूल चार जून तक बंद रखने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार भारतीय मौसम विभाग की ओर से 30 मई से 03 जून, 2024 तक सोलन जिला में हीट वेब चलने तथा शुष्क मौसम रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके दृष्टिगत उप निदेशक उच्चतर शिक्षा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों को इस अवधि में बंद रखने संबंधी आग्रह किया गया है। इन परिस्थितियों के दृष्टिगत सोलन ज़िला में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सभी स्कूल 30 मई से 04 जून, 2024 तक बंद रहेंगे। आदेशों के अनुसार शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टॉफ को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather