Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हिमाचल में कोरोना मामलों में वृद्धि पर स्थिति अभी कंट्रोल में

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2023 9:02 pm

    लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना होगा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिन से कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में 255 कोविड एक्टिव मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। बढ़ते कोविड मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट में है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि कोविड मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। ऐसे में लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना होगा, तभी वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

    चिंतनीय: शिक्षा के क्षेत्र में पहले से 11 स्थान पर लुढ़का हिमाचल, ये है बड़ा कारण

    स्वास्थ्य विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर रखे लोगों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जरूरतमंद स्टाफ की सेवाएं जारी रखने पर विचार किया जाएगा।
    हिमाचल: 10 दिन में कोरोना के 908 केस और 323 ठीक-दो ने तोड़ा दम

    बता दें कि पिछले 10 दिन में कोरोना के 908 नए मामले आए हैं और 323 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इस दौरान दो कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। 29 मार्च तक हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 952 पहुंच गया है। 755 एक्टिव मामले हैं। अब तक 3 लाख 08 हजार 980 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 4196 पहुंच गया है।
    SSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, इस दिन होंगी-पढ़ें खबर

    कांगड़ा जिला में 189, मंडी में 164, शिमला में 127, सोलन में 68, हमीरपुर में 59, बिलासपुर में 48, कुल्लू में 29, चंबा में 23, सिरमौर में 20, किन्नौर में 12, लाहौल स्पीति में 11 और ऊना में पांच एक्टिव मामले हैं। कांगड़ा जिला में 1268, शिमला में 729, मंडी में 516, सोलन में 341, हमीरपुर में 333, ऊना में 283, सिरमौर में 227, चंबा में 179, कुल्लू में 164, बिलासपुर में 97, किन्नौर में 41 और लाहौल स्पीति में 18 कोरोना संक्रमित की मृत्यु अब तक हुई है।

     

    हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार भी सतर्क हो गई है। अस्पतालों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही टेस्टिंग बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather