विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शुक्रवार को रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के दो कर्मचारी पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं।
Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट
हमीरपुर विजिलेंस थाना की टीम ने दोनों को रंगे हाथ धरा है। विजिलेंस ने शुक्रवार शाम पक्का भरो में स्थित गोदाम में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें
दोनों आरोपी सरकारी सीमेंट की सप्लाई जारी करने के बदले में ठेकदार से रिश्वत मांग रहे थे। ठेकदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस अधिकारियों से कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने जाल बिछाया और दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया।
बद्दी : परफ्यूम फैक्ट्री में भड़की आग, अंदर फंसे कई मजदूर-कुछ छत से कूदे
आरोपियों की पहचान स्टोर कीपर नील कमल और हेल्पर देवेश के रूप में हुई है। एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवई अमल में लाई जा रही है।