Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही : मुख्यमंत्री सुक्खू ने 3 जिलों में किया हवाई सर्वेक्षण

कुल्लू, मंडी तथा लाहौल स्पीति के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पीति जिला में पिछले तीन दिन में हुई भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के भुंतर, सैंज, कसोल तथा खीर गंगा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन के बाद फिर भारी बारिश का अलर्ट

 

सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने जानमाल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है और इसके लिए छह हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैंज क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को मौके पर ही दो सैटेलाइट फोन भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

मनाली में फंसे करीब 400 वाहन गंतव्य की और रवाना, जानिए डिटेल

 

उन्होंने कहा कि बाढ़ से संपर्क व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है और प्रदेश सरकार इसे बहाल करने के लिए त्वरित एवं ठोस कदम उठा रही है। भुंतर हवाई अड्डे पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू जिला में शीघ्रातिशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही पेजयल आपूर्ति योजनाओं को भी क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मंडी जिला में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और प्रदेश सरकार प्रभावितों को हरसंभव मद्द प्रदान करने की दिशा में सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।

शिव नगरी बैजनाथ में सावन मेले 17 जुलाई से, स्नान के लिए होंगे विशेष प्रबंध

 

विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को निकालने के लिए हवाई सेवाएं आरंभ कर दी गई हैं और फंसे हुए शेष लोगों तक सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से चर्चा की है और सभी ने उन्हें आपदा की इस घड़ी में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में अभी तक 27 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर हुई इस तरह की आपदा से निपटने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए समय की आवश्यकता रहती है।

Breaking : हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 

 

उन्होंने कहा कि चन्द्रताल में फंसे लोगों के बचाव के लिए पहली हैलीकाप्टर सेवा आज प्रातः शुरू की गई लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई है। अभी तक सात लोगों को वहां से सुरक्षित भुंतर पहुंचाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को वृद्ध एवं रोगियों को चन्द्रताल से बाहर निकालने में प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त भूस्खलन के कारण बाधित हुई सड़कों को बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और यातायात बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी चिन्हित किए जा रहे हैं। उन्होंने भुंतर में आपदा प्रभावितों से भी बातचीत की और आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

Video : शिमला जिला के कोटखाई में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, लाखों का नुकसान 

 

सोलन के शामती में बादल फटा, चपेट में आए दो मकान, करोड़ों का नुकसान 

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

 

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *