Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

बीजेपी सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण, घटाया मनरेगा का बजट

ewn24news choice of himachal 22 Apr,2023 12:20 am

    कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जड़े आरोप

    शिमला। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई जिसमें कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने शिरकत की। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

    उदित राज ने कहा कि जितने भी मजदूर हितैषी कानून हुआ योजनाएं चली हुई हैं वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही हैं। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा से 15 करोड परिवार जुड़े हैं लेकिन जो बजट पहले 110 करोड़ था उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60 करोड़ किया है।

    ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

    जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है कि उन्होंने यहां कांग्रेस को चुना बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है।

    उन्होंने राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले को भी प्रायोजित बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जज ने फैसला सुनाया है वह पहले अमित शाह का वकील थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फैसला प्रायोजित व गलत ही होगा।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे हैं मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार-विमर्श किया जाएगा और मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।


    हिमाचल में कितना गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-पढ़ें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather