Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रिवालसर में छेश्चू मेले का आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लूटी वाहवाही

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 10:49 pm

    डीसी अरिंदम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद



    मंडी। रिवालसर में गुरु पद्मसंभव की याद में उनके जन्मदिन पर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला मंगलवार को आरंभ हो गया। डीसी अरिंदम चौधरी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

    उन्होंने कहा कि रिवालसर का यह छेश्चू मेला उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध मेला है। यह मेला धार्मिक सौहार्द का अदभुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं, जिसमें हम सब को अपनी पौराणिक संस्कृति की अलौकिक झलक देखने को मिलती है।





    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मेले के सफल आयोजन के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया  जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आने वाले लोग पवित्र रिवालसर झील में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

    छेश्चू मेले की बधाई देते हुए सभी के जीवन में नई खुशियां आने की कामना की और कहा कि हम सब पर गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद बना रहे।


    उन्होंने बताया कि छेश्चू मेले मेें लोगों के मनोरंजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं व  सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।

    निगम्पा मोनेस्ट्री से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीआर ठाकुर ने इस मेले के आयोजन बारे विस्तृत जानकारी दी।


    हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक दो को, बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति


    मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि रिवालसर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  तथा महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।


    कार्यक्रम में नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुलोचना देवी, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी, उपप्रधान पदम सिंह भाटिया, बीडीसी सदस्य मीना शर्मा, सेवादल बल्ह के अध्यक्ष किशन चंद बंसल, जिला कांग्रेेस महासचिव कश्मीर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रिवालसर बंशी लाल ठाकुर, पवन गुप्ता और लाभ सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी लाल, प्रेम चंद, जयराम शर्मा, चेतराम ठाकुर, गोपाल ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, महिला मण्डलों के प्रधान व उपप्रधान व सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।





    [embed]
    [/embed]




    ">आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather