Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पझौता के चंदौल में शिविर आयोजित, 106 लोगों को मिलेंगे सहायक यंत्र

200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों ने भाग लिया

 

राजगढ़। हिमाचल के जिला सिरमौर की उप तहसील पझौता में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण प्रदान करने शिविर लगाया गया। यह शिविर विश्राम गृह चंदौल के प्रांगण में लगाया गया। इसमें 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों ने भाग लिया। यह शिविर डीसी सिरमौर द्वारा जारी आदेशों के चलते एडिप एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत संचालित किया गया।

इस शिविर के लिए डीसी द्वारा विकास खंड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम राजगढ़ थे। कैंप संचालक तहसीलदार थे। सदस्य में विकास खंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, तहसील कल्याण अधिकारी एवं पझौता क्षेत्र की नामी संस्था यूथ मीडिया क्लब के पदाधिकारी थे।

9 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को उम्मीद के अनुसार मिलेगी सफलता

इस शिविर में 54 दिव्यांगों और 52 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक व कृत्रिम अंगों के लिए पत्र पाया गया, जिसमें कुल 106 दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों को एडिप एवं व्योश्री योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसमें श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, लाठी, कृत्रिम अंगों में हाथ व टांग दिए जाएंगे।
एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर , तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार पझौता ओम प्रकाश शर्मा, विकास खंड अधिकारी तपेंदर नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी गोविंद शर्मा व यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप आदि उपस्थित रहे।

जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल 

यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने बताया कि इस शिविर के लिए उनकी संस्था द्वारा कुछ दिन पहले जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को 88 लोगों का एक सर्वे भेजा था। सर्वे पझौता-रासुमांदर से भेजा गया था, जिसे जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा द्वारा डीसी के समक्ष रखा गया। इसके बाद शिविर विश्राम गृह चंदौल में लगाया गया, जिसमें 106 लोगों को पात्र पाया गया। पात्र पाए गए लोगों को दो माह पश्चात एलिम्को कंपनी द्वारा सहायक यंत्र प्रदान करवाएं जाएंगे।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

यूथ मीडिया क्लब की पूरी टीम द्वारा डीसी सुमित खिमटा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, स्थानीय प्रशासन व अलिंमको से आई टीम सहित क्षेत्र के प्रधान, उपप्रधान व समाजसेवियों का धन्यवाद किया।
इस शिविर में एलिम्को कंपनी से डॉक्टर मोहित, डॉक्टर मधुर शर्मा, डॉक्टर महेश्वरी यादव, टेक्नीशियन नीरज सक्सेना, डाटा मन प्रांजल मिश्रा मौजूद थे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया।

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *