Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी अपडेट, 18 सितंबर से होगा आयोजित

ewn24news choice of himachal 28 Aug,2023 7:29 pm

    प्राकृतिक आपदा के चलते देरी से हो रहा

     

    शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी अपडेट है। सरकार ने मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया है।प्राकृतिक आपदा के मानसून सत्र थोड़ा देरी से हो रहा है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े अनेक मुद्दों पर दोनों विशिष्ट जनों के बीच चर्चा हुई। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हुई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में मानसून सत्र को सितंबर में रखा गया है। विपक्ष मानसून सत्र को लेकर बेवजह राजनीति करता रहा है। मानसून सत्र अगस्त में इसलिए नहीं करवाया, क्योंकि मानसून सत्र की तैयारी में प्रशासन जुट जाता है। ऐसे में प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने आपदा को लेकर आज सचिवालय में सचिवों के साथ भी बैठक की और अफसरों को आपदा से सही ढंग से निपटने के दिशा निर्देश जारी किए।

    छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा दिए बयान को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि ED राजनीतिक हथियार है, जिसका उपयोग सरकार करती है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather