Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

अजय महाजन बोले- नूरपुर क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ आगे आएं लोग, पुलिस को दें सूचना

ewn24news choice of himachal 03 Feb,2023 5:30 am

    ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने नूरपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त दो बड़े तस्करों के खिलाफ की गई कार्यवाही के लिए यहां सुक्खू सरकार का धन्यवाद किया वहीं इस सराहनीय कार्यवाही के लिए नूरपुर प्रशासन तथा जिला पुलिस प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए सारी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की जिन्होंने बड़े सुनियोजित ढंग से इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तस्करों को सलाखों की पीछे पहुंचाया है।

    नायब तहसीलदार के 69 आवेदन रद्द, कहीं आपका तो नहीं नाम-पढ़ें 

    अजय महाजन बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार प्रदेश में नशा माफिया को कानूनी शिकंजे में लेने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है। गत दिवस सरकार के निर्देश पर पुलिस जिला नूरपुर के तहत एसपी अशोक रत्न के नेतृत्व में पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय नशे के बड़े सरगनाओं के खिलाफ की गई कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे धकेलना इसका प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार में ऐसे तत्वों को किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    महाजन ने कहा कि नूरपुर सीमांत राज्य पंजाब से जुड़ा होने के कारण तस्करों का गढ़ रहा है जोकि क्षेत्र में अपना नेटवर्क फैलाकर काम कर रहा था लेकिन इस नेटवर्क की बड़ी मछलियां अक्सर बच जाती थी जोकि एक बड़ी समस्या और चुनौती थी। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले लोगों से वायदा किया था कि प्रदेश में सक्रिय नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी उसी के अनुरूप अब सरकार ने अपना दृष्टिकोण साफ कर दिया है कि समाज विरोधी ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जाएगी और उन्हें हर हाल में कानूनी शिकंजे में लिया जाएगा।
    बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

    महाजन ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि क्षेत्र से नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने और उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने के लिए आगे आते हुए पुलिस को सूचनाएं उपलब्ध करवाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें ताकि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही हो जो युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather