नाहन। सिरमौर जिला के युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी का मौका आ गया है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक हो और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए 08 अप्रैल बुधवार को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में, 09 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय सरांह में, 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह और 13 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे।
अवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र व अन्य संबंधी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचें।
आवेदकों को विभागीय पोर्टल EEMIS पर भी पंजीकरण करना होगा। यदि आवेदक का पंजीकरण ऑफलाइन हुआ हो तो EEMIS पर जाकर अपनी Login ID और पासवर्ड बनवा लें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7807222237 या रोजगार अधिकारी के नंबर 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।