Breaking News

  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार
  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू
  • मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती : पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा और देहरा में होंगे साक्षात्कार
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में हादसा : अनुष्ठान के दौरान सुलगते हवन कुंड में गिरा पंजाब का श्रद्धालु
  • मणिमहेश यात्रा पर जा रहे पंजाब के दो युवकों के साथ हुआ भीषण हादसा : मौके पर गई जान
  • घुमारवीं : भाजपा के अनशन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, बोले-कांग्रेस की राजनीतिक दादागिरी नहीं होगी बर्दाश्त
  • हेल्पर, ऑपरेटर तथा फोरमैन के पदों पर भर्ती : 14 सितंबर को नालागढ़ में होंगे इंटरव्यू
  • HP TET 2026 का बिगुल बजा : आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और पूरा शेड्यूल
  • HPRCA ने घोषित किया फ्लाई ब्वॉय ऑफसेट का फाइनल रिजल्ट

कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 14 Sep,2026 6:18 pm


    कांगड़ा। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक भारतीय ड्राइवरों के लिए एक बड़ी और काम की खबर सामने आई है। कुवैत की जानी-मानी कंपनी M/S AUTOMAK COMPANY ने लाइट और हैवी ड्राइवरों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

    इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों के पास यदि केवल भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस भी है तो वे भी इन पदों के लिए पूरी तरह योग्य माने जाएंगे। वहीं, चयनित उम्मीदवारों का कुवैत का लाइसेंस कंपनी बनवाकर देगी और इसका किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से स्वीकृत (Approved by MEA) हिमालयन इंटरनेशनल (Himalayan International)  एजेंसी इन भर्तियों का संचालन कर रही है। इसके लिए आगामी 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) को कांगड़ा में इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, लाइट ड्राइवर के पद के लिए 8 घंटे की ड्यूटी रहेगी, जो कि सप्ताह में 6 दिन होगी। इसके लिए उम्मीदवार को 100 कुवैती दिनार (KD) सैलरी निर्धारित की गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹31,000 के बराबर होती है।

    इसके अलावा प्रतिदिन 4 घंटे का ओवरटाइम अनिवार्य रहेगा, जिसमें उम्मीदवार लगभग 20 से 30 KD अतिरिक्त कमा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, हैवी ड्राइवर के पद के लिए भी 8 घंटे की ड्यूटी रहेगी, जो कि सप्ताह में 6 दिन होगी। इसके लिए उम्मीदवार को 110 कुवैती दिनार (KD) सैलरी दी जाएगी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹34,000 से ₹35,000 के बराबर होती है। इसके अतिरिक्त 4 घंटे का ओवरटाइम अलग से रहेगा।

    चयनित उम्मीदवारों का कुवैत ड्राइविंग लाइसेंस कंपनी द्वारा बिल्कुल FREE OF COST बनवाया जाएगा। कुवैत ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहले उम्मीदवार को 25 KD सैलरी दी जाएगी।

    इस भर्ती प्रक्रिया में 21 से 45 वर्ष की आयु के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं और इसमें ECR तथा ECNR दोनों प्रकार के पासपोर्ट धारक स्वीकार्य हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा रहने की व्यवस्था (Accommodation) और आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मेडिकल और अन्य लाभ कुवैत के श्रम कानून के अनुसार दिए जाएंगे।

    इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल पासपोर्ट और उसकी प्रति, अपडेटेड सीवी, मूल भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा नीले बैकग्राउंड वाली 4 फोटो साथ लानी अनिवार्य होंगी।

    यह इंटरव्यू 'हिमालयन इंटरनेशनल' के कार्यालय नंबर 2699, तीसरी मंजिल, न्यू बस स्टैंड के नजदीक, कांगड़ा (जिला कांगड़ा) में आयोजित होंगे। किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98055 27400, 98059 27400 या 98059 26400 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा himalayaninternationaljobs@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather