Breaking News

  • HPRCA : आयोग ने घोषित किया स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 813 अभ्यर्थी पास
  • धर्मशाला : 30 मई से 6 जून तक इन इलाकों में अलग-अलग दिन गुल रहेगी बत्ती, देखें शेड्यूल
  • HPRCA : जेबीटी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें डिटेल
  • सोलन के देऊं घाट में भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, एक की गई जान
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : कांगड़ा में 6 जून को सीधे इंटरव्यू
  • ज्वालामुखी : नवगठित बरेटी पंचायत में युवा नवल किशोर बने प्रधान, देवराज चुने गए उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : टपेहर गांव के आरिन रनौत भारतीय नौसेना में बने अफसर, ट्रेनिंग में मिला 'टॉर्च सम्मान'
  • कुल्लू में बड़ा हादसा : वोट डालने के बाद मेला देखने जा रहे लोगों की टाटा सूमो खाई में गिरी
  • सुंदरनगर : बहू-ससुर की जोड़ी ने रचा इतिहास, बहू बनीं प्रधान-ससुर चौथी बार जीते उपप्रधान
  • कांगड़ा : जालंधर से दबोची मुख्य नशा तस्कर, बेटे के साथ मिलकर चला रही थी चिट्टे का नेटवर्क

मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग

ewn24 news choice of himachal 05 May,2026 5:09 pm



    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों ने जान गंवा दी। ये हादसा सोमवार देर रात हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हैं जिनका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, हादसा पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत हुआ। HP 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही, उपमंडल बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों में हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही शामिल हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "नेरचौक-सुंदरनगर हाईवे के डडौर के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों के निधन और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों का AIIMS में उपचार चल रहा है। उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल में SET-2026 की तिथि घोषित, इस दिन होनी प्रस्तावित 






















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather