Breaking News

  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • मंडी : जोगिंदरनगर के पास गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिग सहित छह युवकों की गई जान
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती : JOA IT, क्लर्क व अन्य पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज
  • HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : मंडी में फ्लोर स्टाफ की भर्ती, 19 नवंबर से इंटरव्यू
  • किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक-परिचालक समेत 8 लोगों की गई जान

नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज

ewn24 news choice of himachal 17 Nov,2026 8:14 pm


    मंडी। पुलिस अधीक्षक मंडी के नेतृत्व में मंडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। 

    पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर कड़ा प्रहार करते हुए नशे के अवैध कारोबार से अर्जित लगभग 57 लाख 92 हजार 70 रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर मंडी में 31 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। 

    इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंडी पुलिस द्वारा गहन वित्तीय जांच अमल में लाई गई। जांच के दौरान नशा तस्करी की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत इन्हें फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया था।




    इस मामले में सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा (SAFEMA) एवं एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली द्वारा 12 नवंबर 2026 को पारित आदेश में पुलिस की इस कार्रवाई पर मुहर लगाते हुए दोनों संपत्तियों के फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी गई है। 

    फ्रीज की गई संपत्तियों में 23 लाख 92 हजार 70 रुपये मूल्य की एक महिंद्रा थार गाड़ी (नंबर HP33C9999) और पुरानी मंडी स्थित मकान संख्या 105/02 के चौथे तल पर निर्मित तीन कमरों का एक आवासीय सेट शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 34 लाख रुपये आंकी गई है। इन दोनों चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 57,92,070 रुपये है।

    इस पूरी कार्रवाई में थाना सदर मंडी की पुलिस टीम और जिला पुलिस की संबंधित इकाइयों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। 

    नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई और आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए मंडी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather