कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान के तहत एक और सफलता प्राप्त हुई है। कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने 10.59 ग्राम चिट्टा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल, 2026 को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम मादक द्रव्य पदार्थ की सूचना एकत्रित करने के संदर्भ में कांगड़ा बाइपास के पास मौजूद थ।
इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांगड़ा के पास हनुमानघाट में सड़क के किनारे बाई ओर बनी वर्षा शालिका में एक युवक खड़ा है जिसने अपने साथ लिए बैग में चिट्टा डाल रखा है तथा बेचने की फिराक में है।
इस पर जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा हालत के मध्यनजर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पर दबिश दी तथा मौके पर उपरोक्त आरोपी के कब्जे से 10.59 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी की पहचान गौरव चौधरी पुत्र स्व. विनोद कुमार निवासी गांव गंधरप, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस संबंध में उसके खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में अभियोग संख्या 58/2026 दिनांक 03.04.2026 अंतर्गत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।