कांगड़ा। रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इवान सिक्योरिटी फंक्शनस प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर (पुरुष एवं महिला) के 80 पद जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए आयु 20 वर्ष से 36 वर्ष तक रखी गई है इन पदों के लिए कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें 13500 रुपए से 25000 रूपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
ज़िला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर 06 अप्रैल 2026 को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर, 07 अप्रैल 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा और 08 अप्रैल .2026 उप रोज़गार कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 11:00 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इस साक्षात्कार के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 94182 17918, 82218 62918, 6230236457 नंबर पर संपर्क करें।