Breaking News

  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • कालाअंब की कंपनी में 50 हेल्पर पदों पर भर्ती का मौका : 25 नवंबर को नाहन में कैंपस इंटरव्यू
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट

चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

ewn24 news choice of himachal 26 Nov,2026 8:12 pm

     
    सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के पदों पर भर्ती का मौका


    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के पदों पर भर्ती का मौका है।  इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी।

    इन पदों के लिए 2 दिसंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 3 दिसंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और 4 दिसंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार का समय साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक है। कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है।

    सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए दसवीं या उससे अधिक, सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक और एचआर पद के लिए एमबीए (MBA) जरूरी है। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

    शारीरिक मापदंडों के तहत पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फीट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना आवश्यक है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। एक माह के प्रशिक्षण के बाद सफल उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather