Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 05 Nov,2026 5:30 pm



     14 हजार से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन


    शिमला। बेरोजगार युवकों के लिए दो निजी कंपनियों में रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो निजी कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराइक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर इन साक्षात्कारों में भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, मशोबरा में 6 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हाउसकीपिंग के 3 पदों और इलेक्ट्रीशियन के 3 पदों सहित कुल 6 पदों को भरा जाएगा। हाउसकीपिंग पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है, जबकि इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है। 

    दोनों पदों के लिए मासिक वेतन 14 हजार से 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है और आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, मशोबरा में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018219204 पर संपर्क किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI), इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए 7 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

    चयनित उम्मीदवारों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए नियुक्ति स्थल शिमला रहेगा तथा साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय परिसर, यूएस क्लब, शिमला में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9530525924 पर संपर्क किया जा सकता है।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे विभागीय वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

    उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) सहित निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लें तथा इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather