Breaking News

  • भाजपा जिला नूरपुर की मासिक बैठक : संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
  • फतेहपुर से संचालित होंगी हिमाचल की प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं : सोमवार से नियमित बैठेंगे ईएनसी
  • हिमाचल में जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी : 1227 करोड़ की फंडिंग अटकी, क्या बोले डिप्टी सीएम
  • रक्कड़ सरकारी फार्मेसी कॉलेज ने QCI-NBET रैंकिंग में लहराया परचम
  • HPBOSE DElEd CET-2026 : खेल कोटे के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित
  • शिमला : सेल्स एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 4 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू
  • HPRCA : स्पेशल ऐजूकेटरों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित, यहां देखें
  • मनाली में हादसा : मनालसू नाले में गिरी गाड़ी, दो युवकों की गई जान-तीन घायल
  • नगर निगम मंडी ऑनलाइन जेनरेट करेगा यह यूजर फीस, सुपरवाइजरों के फोन नंबर भी जारी
  • संघर्ष, समर्पण और स्वर्ण : पिता की यादों के साथ अस्मिता डे ने रचा भारतीय जूडो का नया इतिहास

हिमाचल में जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी : 1227 करोड़ की फंडिंग अटकी, क्या बोले डिप्टी सीएम

ewn24 news choice of himachal 02 Aug,2026 3:14 pm


    करीब 100-100 करोड़ की तीन बड़ी योजनाएं प्रभावित


    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन की कई पेयजल योजनाओं पर फंड का संकट गहराता नजर आ रहा है। फतेहपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर जल जीवन मिशन की 1227 करोड़ रुपये की लंबित राशि जारी न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फंड नहीं मिलने से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं और ठेकेदारों का भुगतान भी अटका हुआ है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार को करीब 6 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करनी थी, लेकिन 1227 करोड़ रुपये अभी भी लंबित हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने केंद्र की सभी शर्तें और औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, फिर भी फंड जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्तर पर 100 करोड़ रुपये जारी कर विकास कार्यों को जारी रखने का प्रयास किया है, लेकिन कई ठेकेदारों का भुगतान अभी भी लंबित है।

    जल जीवन मिशन के तहत मिलने वाले 1227 करोड़ रुपये अभी तक जारी नहीं हुए हैं। हमने केंद्र की सभी शर्तें पूरी कर दी हैं। इसके बावजूद फंड नहीं मिल रहा। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं, ताकि विकास कार्य पूरी तरह न रुकें।

    मुकेश अग्निहोत्री ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावी लाभ लेने के लिए जल जीवन मिशन की योजनाओं को समय से पहले पूरा होने का दावा किया गया, जबकि योजना अभी भी प्रदेश में पूरी तरह पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 100-100 करोड़ रुपये लागत वाली तीन बड़ी पेयजल योजनाएं अभी शुरुआती चरण में हैं, जबकि आधे से अधिक योजनाएं 80 प्रतिशत तक भी पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि लंबित राशि मिलने के बाद इन योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

    चुनाव के समय जल जीवन मिशन को पूरा दिखाकर वाहवाही लूटने की कोशिश की गई, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी कई बड़ी योजनाएं अधूरी हैं। प्रदेश में लगभग 100-100 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख पेयजल योजनाएं शुरुआती चरण में हैं। केंद्र यदि लंबित 1227 करोड़ रुपये जारी करता है तो इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।"

    उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन की लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इससे अधूरी पेयजल योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर प्रदेश के हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। इस दौरान फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।


    मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती, OMR शीट में कोई भी गोला नहीं किया काला तो लगेगी पेनल्टी 




    नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती 



    महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली भरेगी 200 पद, मंडी के सरकाघाट में होंगे इंटरव्यू 



    हिमाचल पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 243 पद, विस्तृत विज्ञापन जारी 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather