मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के बी वोक. (हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म) विभाग द्वारा अंग्रेजी तथा हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म विषयों में गेस्ट फैकल्टी के पद भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी, मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अंग्रेजी विषय के लिए एक पद तथा हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म विषय के लिए एक पद भरा जाना है। अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों सहित मास्टर डिग्री तथा यूजीसी के नियमानुसार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 03 जुलाई, 2026 को सुबह 11 बजे वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में आयोजित साक्षात्कार में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों सहित उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।