Breaking News

  • HP TET 2026 का बिगुल बजा : आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और पूरा शेड्यूल
  • HPRCA ने घोषित किया फ्लाई ब्वॉय ऑफसेट का फाइनल रिजल्ट
  • सराज की बेटी सपना ने CSIR-NET JRF परीक्षा में पाई सफलता, पूर्व सैनिक लीग ने दी बधाई
  • ज्वालामुखी : रैंखा में जक्ख बाबा महादंगल 15 सितंबर को, बड़ी माली 71000 और स्पेशल माली 11000 रुपए
  • मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती : पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा और देहरा में होंगे साक्षात्कार
  • HPRCA : ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
  • ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद

HP TET 2026 का बिगुल बजा : आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और पूरा शेड्यूल

ewn24 news choice of himachal 11 Sep,2026 8:43 pm


    22 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, 9 से 12 अक्टूबर तक मिलेगी गलतियां सुधारने की मोहलत


    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने नवंबर-2026 में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का बिगुल फूंक दिया है। 

    इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर (रात 11:59 बजे) तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि के रश से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 3 अक्टूबर की समय-सीमा बीत जाने के बाद, 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों को 600 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।

    आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (PHH को छोड़कर) के लिए फीस 1,200 रुपये तय की गई है, जबकि OBC, SC, ST और दिव्यांग (Physically Handicapped) अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क चुकाना होगा।

    अक्सर फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने सुधार (Correction window) का प्रावधान भी किया है। ऑनलाइन भरे गए विवरणों में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन ही सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, बोर्ड ने एक कड़ा नियम भी बनाया है।

    यदि कोई अभ्यर्थी अपनी श्रेणी (Category) या उप-श्रेणी में बदलाव करना चाहता है, तो उसे 15 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से धर्मशाला स्थित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथियों के बाद किसी भी तरह के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत शेड्यूल के अनुसार, ये पात्रता परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं ढाई घंटे की होंगी, जिन्हें सुबह 10:00 से 12:30 और दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे की दो पालियों में बांटा गया है:

    22 नवंबर को सुबह की पाली में TGT (Arts) और शाम की पाली में JBT TET की परीक्षा होगी।
    29 नवंबर को सुबह TGT (Non-Medical) तथा स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से 12) की परीक्षा होगी। वहीं, शाम की पाली में TGT (संस्कृत) और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5) के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
    6 दिसंबर को अंतिम दिन सुबह की पाली में TGT (Medical), पंजाबी और उर्दू TET की परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी, जबकि शाम की पाली TGT (Hindi) TET के लिए आरक्षित रहेगी।

    अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। आवेदन से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather