Breaking News

  • घट्टा टोल प्लाजा पर टोल बढ़ोतरी : जिला कांगड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर भड़के, अन्याय दिया करार
  • HPRCA : शारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक की भर्ती परीक्षा की डेट फाइनल
  • HPRCA ने घोषित किया मेडिकल सोशल वर्कर की भर्ती परीक्षा का परिणाम
  • HPRCA : जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी, 14 तक करवाएं पंजीकरण
  • प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक
  • हिमाचल में चालान 2 पे पहल का आगाज, सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात
  • अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : इंजीनियरिंग कौशल को सराहा, हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PST, PET की तिथियां जारी, एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बुलाए
  • UAE की कंपनी में नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में 8 अक्टूबर को इंटरव्यू

HPRCA : जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन

ewn24 news choice of himachal 08 Oct,2026 5:46 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों को पोस्ट कोड-26016 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 372 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 15 अक्तूबर से आरंभ होगी। इसका शेड्यूल अलग से तय किया जाएगा।

    इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

    सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather