Breaking News

  • HP TET 2026 का बिगुल बजा : आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और पूरा शेड्यूल
  • HPRCA ने घोषित किया फ्लाई ब्वॉय ऑफसेट का फाइनल रिजल्ट
  • सराज की बेटी सपना ने CSIR-NET JRF परीक्षा में पाई सफलता, पूर्व सैनिक लीग ने दी बधाई
  • ज्वालामुखी : रैंखा में जक्ख बाबा महादंगल 15 सितंबर को, बड़ी माली 71000 और स्पेशल माली 11000 रुपए
  • मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती : पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा और देहरा में होंगे साक्षात्कार
  • HPRCA : ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
  • ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद

HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

ewn24 news choice of himachal 10 Sep,2026 3:52 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों को पोस्ट कोड-26033 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

    यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों के लिए 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 106 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

    इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

    सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather