Breaking News

  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • बीमा सखी व रूरल करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, मंडी जिला में 25 नवंबर से इंटरव्यू
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका

HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम

ewn24 news choice of himachal 21 Nov,2026 7:07 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) प्रारंभिक परीक्षा-2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह परीक्षा 13 दिसंबर 2026 (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

    आयोग की सचिव रीमा कश्यप ने जानकारी दी कि परीक्षा का पहला पेपर (Paper-I) सुबह के सत्र में 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

    वहीं, दूसरा पेपर (Paper-II) दोपहर के सत्र में 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लिया जाएगा। उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड और विस्तृत दिशा-निर्देश समय पर जारी कर दिए जाएंगे।

    परीक्षा केंद्रों में प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। प्रत्येक सत्र की परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। 

    सुबह के सत्र के लिए प्रवेश द्वार 9:30 बजे और दोपहर के सत्र के लिए 1:30 बजे बंद होंगे। प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।




    इस बार परीक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी प्रस्तावित है। आयोग ने बताया है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम (Face Authentication System) शुरू करने का प्रस्ताव है। 

    इसी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य आवश्यक परीक्षा-पूर्व औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रत्येक सत्र की शुरुआत से कम से कम डेढ़ घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। इसके तहत उम्मीदवारों को सुबह के सत्र के लिए 8:30 बजे और दोपहर के सत्र के लिए 12:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

    परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 0177-2624313 अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather