Breaking News

  • HRTC हड़ताल पर डिप्टी सीएम सख्त : कहा-चक्का जाम गैरकानूनी, बसें नहीं चलानी तो चाबियां वापस करें
  • एम्स प्रवेश परीक्षा में हिमाचल की बेटी आंचल शर्मा ने रचा इतिहास, देशभर में पाया पहला स्थान
  • HPRCA का बड़ा फैसला : इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा टली, अब इस दिन होगी
  • चीन में आयोजित वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे नेरवा के विराज खाग्टा
  • हिमाचल : देवठी के अरनव चौहान चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
  • जल शक्ति विभाग पधर में पैरा कर्मियों के 8 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन
  • HRTC चालक-परिचालक प्रस्तावित हड़ताल, मंडी और कुल्लू जिला प्रशासन अलर्ट
  • वर्तमान परिस्थितियों में श्रीखंड यात्रा का आयोजन जोखिमपूर्ण, बैठक में हुई चर्चा
  • HRTC ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हड़ताल, 656 ड्राइवरों की होगी अस्थाई नियुक्ति
  • HRTC कर्मचारियों और सरकार में आर-पार : 24 जून आधी रात से चक्का जाम, सरकार ने लगाया ESMA

रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल रैंखा में तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश

ewn24 news choice of himachal 31 May,2026 7:10 pm


    भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटिका  और अन्य गतिविधियां की


    सुभाष चौहान/ज्वालामुखी। रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' (World No Tobacco Day) बेहद उत्साह और प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू के खतरों के प्रति सचेत करने के लिए स्कूल परिसर में कई तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में स्कूल के तीनों सदनों ज्योति, कीर्ति और जागृति सदन के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, चार्ट मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, भाषण प्रतियोगिता और लघु नाटिका (नुक्कड़ नाटक) जैसी विभिन्न विधाओं के जरिए अपनी छिपी हुई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अपनी कला और शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों ने तंबाकू से समाज और सेहत को होने वाले नुकसान को बखूबी दर्शाया।

    इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में गतिविधि आयोजक इंद्रप्रीत, स्कूल शिक्षक राकेश व सुशील, और तीनों सदनों की प्रभारी हिमानी, कृतिका व अर्चना सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    rnt-2.jpg 182.84 KB

    मुख्यध्यापिका ने दी संगति से बचने की सलाह


    कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की मुख्यध्यापिका अनीता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, "एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।"

    उन्होंने बच्चों को जीवन में कभी भी तंबाकू या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई। साथ ही यह सलाह भी दी कि यदि उनके आसपास या जानने वालों में कोई इसका सेवन करता है, तो उसे प्यार से रोकें और ऐसे व्यसनों में डूबे लोगों की गलत संगति से हमेशा दूर रहें।





    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather