Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा जिला में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 93 स्थान चिन्हित

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 1:16 am

    बैठक में मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

     

    धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करें।उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज शुक्रवार को जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने यह शब्द कहे।
    हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

    इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    परियोजनाओं का व्यावहारिक ब्लूप्रिंट हो तैयार कृषि मंत्री ने जिले की सभी प्रमुख निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार कांगड़ा के विकास के लिए करोड़ों की राशि व्यय करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता का है तथा इसका उपयोग करने से पूर्व जिला प्रशासन और विभाग परियोजनाओं की व्यवहारिक रूपरेखा तैयार करें।
    कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा के विकास की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अधिकारी प्रगतिशील रवैया अपनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य या परियोजना ऐसी न हो जो व्यावहारिक रूप में सफल न हो सकती हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तन्मयता से हर परियोजना का ब्लूप्रिंट बनाने से लेकर उसके कार्यान्वयन तक उसकी व्यावहारिकता को परखें।
    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को दी जाए प्राथमिकता

    कृषि मंत्री ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश और कांगड़ा के लिए जो घोषणाएं की हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला कांगड़ा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 93 स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में तेज गति से बढ़ने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक हेलीपोर्ट बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल पर्यटन राजधानी जिला कांगड़ा में दो हेलीपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कांगड़ा के धर्मशाला और पालमपुर में बनने वाले हेलीपोर्ट की प्रगति का संज्ञान लेते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। चौधरी चंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में एक संवेदनशील नेतृत्व प्रदेश को मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मर्मस्पर्शी दृष्टि के चलते प्रदेश में निराश्रितों के लिए सुख आश्रय कोष स्थापित करने के साथ उनकी देखभाल के कार्यों को बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत जिला कांगड़ा के मझीण में निराश्रितों के लिए एक सुंदर आश्रम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए मझीण में 125 कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने प्रशासन को इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने इसके अलावा कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण, गोल्फ कोर्स, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, पर्यटन गांव, कन्वेंशन सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक, बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर और पोंग डैम क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने से संबंधित कार्यों को जमीन पर लाने के लिए भूमि चयन, डीपीआर बनाने तथा विभिन्न अनुमति और अन्य औपचारिकताओं को लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
    उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह ब्योरा लिया कि जो कार्य चल रहे हैं वे कहां तक पहुंचे हैं। कितना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यदि कहीं कोई कार्य अटका है तो उसके क्या कारण हैं। इसके अलावा प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि चयन तथा एफआरए व एफसीए के मामलों की वस्तुस्थिति क्या है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather