Breaking News

  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक
  • नूरपुर के पास जाच्छ में निजी बस और स्कूटी में टक्कर, 22 वर्षीय युवक की गई जान
  • नूरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : खड़गे से जातीय भेदभाव के आरोप पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • प्रागपुर में नक्की खड्ड के उफान से बड़ा हादसा : पानी के तेज बहाव में बही कार
  • रोजगार का बेहतरीन अवसर : ITI मंडी में लगेगा पूल कैंपस, श्रीराम पिस्टन्स में अप्रेंटिसशिप का मौका
  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR

हिमाचल : कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए, इस माह 28 को मिलेगी सैलरी

ewn24 news choice of himachal 12 Oct,2024 12:07 am

    एनपीएस कर्मचारियों के लिए भी घोषणा


    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से देय 4 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। 

    साथ ही सभी लंबित मेडिकल बिल जारी करने की भी बात कही है। वहीं, ओपीएस  (OPS) के दायरे से बाहर एनपीएस कर्मचारियों और अधिकारियों के देय डीए के भुगतान की भी सीएम ने घोषणा की है, जिससे एनपीएस के तहत 1300 कर्मियों को लाभ मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर लगभग 600 करोड़ का भार पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने अक्टूबर महीने की सैलरी व पेंशन को चार दिन पहले 28 को ही देने की घोषणा की है, जिसका भुगतान 1 नवंबर और 9 नवंबर को होना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ट्रेजरी ओवरड्राफ्ट नहीं हुई है, मीडिया में गलत खबरें चली हैं। 

    वित्तीय अनुशासन के लिए सरकार ने पिछले महीने कुछ आर्थिक बदलाव किए थे। हिमाचल प्रदेश में किसी भी तरह का आर्थिक संकट नहीं है, बल्कि वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। 

    विपक्ष बेवजह कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने में लगा हुआ है, जबकि भाजपा ने चुनावों से पहले सरकारी खजाने पर चपत लगाई और बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर 5 हजार करोड़ रुपए के करीब बोझ सरकारी खजाने पर डाला।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather