Breaking News

  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • बीमा सखी व रूरल करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, मंडी जिला में 25 नवंबर से इंटरव्यू
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका

ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार

ewn24 news choice of himachal 21 Nov,2026 3:49 pm


    छातर पंचायत के गांव साई में नम आखों से दी अंतिम विदाई


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की छातर पंचायत के गांव साई (ग्वाल जरेल) निवासी साहिल हाल ही में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना से जुड़े थे और महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। 

    प्रशिक्षण के दौरान साहिल कुमार का हाथ पसीने के कारण लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से छूट गया। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को दम तोड़ने से पहले उन्होंने दो दिन तक जिंदगी की लड़ाई लड़ी और फिर दुनिया को अलविदा कह दिया।

    उनकी बटालियन के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया। 

    शुक्रवार शाम को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ साहिल कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। 19 साल की उम्र में युवा बेटे के अचानक चले जाने से परिवार में शोक की लहर है।




    साहिल कुमार पुत्र रोशन लाल चार महीने पहले ही भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। साहिल के पिता रोशन लाल फोर व्हीलर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि साहिल की दो बहनें भी हैं। 

    साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले साहिल के सेना में जाने से परिजनों को अपने बेटे से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

    अग्निवीर साहिल कुमार के निधन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather