Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी ने 15 सड़कों पर रोकी रफ्तार, कहां कितनी हुई बारिश-पढ़ें

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 6:37 pm

    न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज

    शिमला। हिमाचल में बर्फबारी के चलते 15 सड़क मार्ग बंद हैं। लाहौल स्पीति के सब डिवीजन लाहौल में 7 सड़कें बंद हैं। वहीं, नेशनल हाईवे 505 ग्राफू से लोसर और नेशनल हाईवे 03 दारचा से सरचू आधिकारिक रूप से समर 2023 तक बंद है।

    राहुल गांधी काे बड़ा झटका : लोकसभा की सदस्यता रद्द, नोटिस जारी

    चंबा के सलूणी सब डिवीजन में एक और पांगी में तीन सड़कें बंद हैं। कांगड़ा जिला के सब डिवीजन कांगड़ा और धर्मशाला में एक-एक रोड क्लोज है। कुल्लू सब डिवीजन, शिमला के डोडरा क्वार में एक-एक सड़क बंद है। वहीं, 322 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। ऊना में सबसे अधिक 241 प्रभावित हैं। सिरमौर के पांवटा साहिब में 81 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। हिमाचल में पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। लाहौल स्पीति में चार और भरमौर में एक पेयजल योजना प्रभावित है।
    बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी बस, बाल-बाल बचे यात्री

    हिमाचल में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 6.6, सुंदरनगर में 11.3, भुंतर में 9.9, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 9.2, ऊना में 11.0, नाहन में 12.8, केलांग में -0.9, पालमपुर में 9.0, सोलन में 9.5, मनाली में 4.8, कांगड़ा में 11.6, मंडी में 11.3, बिलासपुर में 14.0, हमीरपुर में 13.0, चंबा में 11.1, डलहौजी में 2.9, जुब्बड़हट्टी में 9.0, कुफरी में 3.8, कुकमसेरी में 1.1, नारकंडा में 2.3, रिकांगपिओ में 5.3, धौलाकुआं में 15.4, बरठीं में 14.0, पांवटा साहिब में 14.0 और सराहन में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है।

     

    हिमाचल में पिछले 24 घंटे में औसतन 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में 8, सुंदरनगर में 10.9, भुंतर में 5.6, कल्पा में 2.6, धर्मशाला में 5.1, ऊना में 13.4, नाहन में 6.8, पालमपुर में 16, सोलन में 4.4, मनाली में 14, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 8.8, बिलासपुर में 15, चंबा में 17, डलहौजी में 81, जुब्बड़हट्टी में 7.3, कुफरी में 5.8, कुकमसेरी में 2.8, नारकंडा में 3.5, रिकांगपिओ में 2, धौलाकुआं में 3.5, बरठी में 16, पांवटा साहिब में 0.4 और सराहन में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। केलांग में 2.6 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather