Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला में मार्च अंत में दिसंबर का एहसास, कुफरी में बर्फबारी-झूमे पर्यटक

ewn24news choice of himachal 31 Mar,2023 10:51 pm

    प्रदेश में 5 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का है अनुमान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सुबह से ही बादल बरस रहे हैं, जिससे मार्च के अंत में भी दिसंबर का एहसास हो रहा है। शिमला के कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से पर्यटक खुशी से नाच उठे हैं। पर्यटकों ने बर्फ के बीच नाच और गाकर खुशी का इजहार किया।

    बता दें कि हिमाचल में आज के लिए भारी बारिश को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के अनुसार शिमला, कांगड़ा सहित कई जगहों पर बारिश हुई है।
    चंडीगढ़ के चक्करों से मिलेगी निजात, शिमला IGMC में PET-CT स्कैन मशीन का शिलान्यास

    मौसम विभाग ने पांच अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आज और कल प्रदेश में बारिश का क्रम लगातार जारी रहेगा। इस दौरान शिमला लाहौल स्पीति कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में पांच अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। एक अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम खराब बना रहेगा। 2 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। तीन अप्रैल से फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। 3 और चार अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी है। एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather