Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन
  • कोटला स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

हरिद्वार रूट पर दौड़ती हैं HRTC की ये बसें : जानिए पूरे रूट, टाइम और किराया

ewn24news choice of himachal 15 Nov,2022 8:06 am

    कांगड़ा । आज हम आपको एचआरटीसी (HRTC) के कुछ महत्वपूर्ण रूटों की जानकारी दे रहे हैं। यह रूट धर्मशाला से हरिद्वार, जोगिंदरनगर से हरिद्वार, चामुंडा से हरिद्वार, ज्वालाजी से हरिद्वार, पालमपुर से हरिद्वार साधारण बस रूट और मैक्लोडगंज से हरिद्वार वोल्वो रूट शामिल है।

    पालमपुर-हरिद्वार दौड़ी HRTC की नई एसी बस : जानें रूट समय और किराया

    पहला रूट : धर्मशाला-हरिद्वार वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, ऊना, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर बस धर्मशाला से दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर चलती है। कांगड़ा से शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट, ज्वालाजी से 5 बजकर 15 मिनट, नादौन से 6 बजे, ऊना से 8 बजे, चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 40 मिनट और सहारनपुर से सुबह तीन बजे चलकर सुबह पांच बजे हरिद्वार पहुंचती है।
    हिमाचल : डिपुओं में आंखें स्कैन करके भी मिलेगा राशन, जानें कबसे होगा शुरू

    दूसरा रूट : धर्मशाला से हरिद्वार वाया शाहपुर, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर बस धर्मशाला से शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर चलती है। शाहपुर से 6, कांगड़ा से 7, देहरा से 8, ऊना से रात 10, चंडीगढ़ 43 से रात 1 बजे, जगाधरी से डेढ़ बजे, यमुनानगर से 1 बजकर 40 मिनट, सहारनपुर से रात 2 और रुडकी से अल सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चलकर 6 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचती है।
    आसमान छू रहे सिलेंडर के दाम, अब चुप क्यों हैं स्मृति ईरानी ?

    तीसरा रूट : चामुंडा से हरिद्वार वाया नगरोटा बगवां, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, रुडकी बस चामुंडा से दोपहर 12 बजकर 55 पर चलती है। नगरोटा बगवां से 12 बजकर 55, कांगड़ा से 2, देहरा से 3 बजकर 15 मिनट, ऊना से शाम 6, चंडीगढ़ से 9 बजकर 45 मिनट, यमुनानगर से 11 बजकर 30, रुडकी से 3 बजे चलकर सुबह 4 बजकर 15 मिनट के करीब हरिद्वार पहुंचती है।
    हिमाचल : भरे जाएंगे वेटरनरी फार्मासिस्ट के ये 17 पद-यहां जानें डिटेल

    चौथा रूट : जोगिंदरनगर से हरिद्वार वाया बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर, रुडकी बस जोगिंदरनगर से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर चलती है। बैजनाथ से 3 बजकर 45, पालमपुर से 4 बजकर 20, कांगड़ा से 5 बजकर 50, ऊना से 9 बजकर 45, चंडीगढ़ से रात 12 बजकर 30, यमुनानगर से 2 बजकर 15 मिनट, सहारनपुर से रात 3 बजे और रुडकी से चार बजे चलकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचती है।
    धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

    चौथा रूट : ज्वालाजी से हरिद्वार वाया देहरा, ऊना, चंडीगढ़, यमुनानगर, सहारनपुर, रुडकी बस ज्वालाजी से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर चलती है। देहरा से शाम 5, ऊना से 7 बजकर 20 मिनट, चंडीगढ़ से 9 बजकर 45, यमुनानगर से 11 बजकर 20 मिनट, सहारनपुर से रात साढ़े 12, रुडकी से रात अढ़ाई बजे चलकर अलसुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचती है।
    नूरपूर : एंबुलेंस मार्ग न बना तो विधानसभा चुनाव का होगा बहिष्कार

    पांचवां रूट : पालमपुर से हरिद्वार वाया सुजानपुर, हमीरपुर, ऊना, यमुनानगर, सहारनपुर, रुडकी बस पालमपुर से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर चलती है। सुजानपुर से 4, हमीरपुर से 5 बजकर 40 मिनट, ऊना से 6 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ से रात 10, यमुनानगर से रात करीब डेढ़, सहारनपुर से तीन बजे चलकर सुबह साढ़े चार हरिद्वार पहुंचती है।

     

    छठा रूट : मैक्लोडगंज से हरिद्वार वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा,.चंडीगढ़, नाहन, पांवटा साहिब, देहरादून वोल्वो मैक्लोडगंज से शाम सात बजे चलती है। धर्मशाला से 7 बजकर 35 मिनट, कांगड़ा से 8 बजकर 15 मिनट, ज्वालाजी से रात 9 बजकर 20 मिनट, देहरा से 9 बजकर 40, चंडीगढ़ 43 से रात एक बजकर 30 मिनट, नाहन से रात तीन, पांवटा से 4 और देहरादून से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह करीब साढ़े सात बजे हरिद्वार पहुंचती है।अब हम आपको हरिद्वार से वाया कांगड़ा आदि रूट पर चलने वाली कुछ बसों के बारे में बताते हैं।

    हरिद्वार से धर्मशाला वाया सहारनपुर, ऊना, अंब, कलोहा, रक्कड़, नादौन, ज्वालाजी, कांगड़ा, 53 मील, योल कैंट बस हरिद्वार से दोपहर 2 बजे चलती है। चंडीगढ़ से शाम 7 बजकर 51 मिनट, ऊना से रात 11 बजकर 15 मिनट, अंब से रात 12 बजकर 5 के करीब, रक्कड़ से साढ़े 12, नादौन से 1 बजकर 10, ज्वालाजी से 2 बजकर 17 मिनट, कांगड़ा से 3 बजकर 15, 53 मील से 3 बजकर 40, योल से 3 बजकर 50 मिनट पर चलकर सुबह साढ़े चार के करीब धर्मशाला पहुंचती है।

     

    हरिद्वार से जोगिंद्रनगर बस हरिद्वार से शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ से 10 बजकर 15, ऊना से 1, परागपुर से अढ़ाई, देहरा से 3 बजकर 10, ज्वालाजी से 3 बजकर 40 मिनट, कांगड़ा से 4 बजकर 20 मिनट, नगरोटा बगवां से 4 बजकर 40, पालमपुर से सुबह 5 बजकर 40, बैजनाथ से 6 बजकर 20 मिनट पर चलकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आसपास जोगिंदरनगर पहुंचती है।

     

    हरिद्वार से चामुंडा बस हरिद्वार से 6 बजकर 30, चंडीगढ़ से रात 12 बजकर 35, ऊना से रात 2 बजकर 32, नादौन से 3 बजकर 55, ज्वालाजी से अलसुबह 4, कांगड़ा से 6, नगरोटा बगवां से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चलकर सुबह करीब सात बजे चामुंडा पहुंचती है।

     

    हरिद्वार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, ऊना, ढलियारा, देहरा, बनखंडी, कांगड़ा, शाहपुर बस हरिद्वार से शाम 3 बजकर 40 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 55, ऊना से 1 बजकर 40, देहरा से अलसुबह 4 बजकर 10, कांगड़ा से 5, शाहपुर से 5 बजकर 40 मिनट पर चलकर करीब 7 बजे धर्मशाला पहुंचती है।

     

    हरिद्वार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, ऊना, चिंतपूर्णी, देहरा, ज्वालाजी, कांगड़ा बस हरिद्वार से शाम 4 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 43 से रात 10 बजकर 47, ऊना से रात करीब पौने दो बजे,.चिंतपूर्णी से करीब अढ़ाई, देहरा से 3 बजकर 45 मिनट, ज्वालाजी से सुबह 4 बजकर 30 मिनट और कांगड़ा से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर करीब 6 बजे धर्मशाला पहुंचती है।

     

    हरिद्वार से पालमपुर वाया हमीरपुर, सुजानपुर बस हरिद्वार से 2 बजकर 30 मिनट पर चलती है। हमीरपुर से रात 2 बजकर 15, सुजानपुर से 3 बजकर 30 मिनट पर चलकर सुबह करीब पांच बजे पालमपुर पहुंचती है।

    वोल्वो हरिद्वार से शाम 5 बजे चलती है और सुबह सवा छह बजे धर्मशाला पहुंचती है।

     

    किराए की बात करें तो धर्मशाला से हरिद्वार वाया योल, 53 मील, कांगड़ा बस में धर्मशाला से हरिद्वार 766, कांगड़ा से 707, ज्वालाजी से 630 रुपए किराया लगता है। वाया चड़ी शाहपुर में धर्मशाला से 789 और कांगड़ा से 677 रुपये किराया लगता है। जोगिंदरनगर से हरिद्वार का 871, बैजनाथ से 823, पालमपुर से 788, कांगड़ा से 703 रुपये किराया अदा करना होगा।

     

    चामुंडा से हरिद्वार का 729 और कांगड़ा से 674 व देहरा से 593 रुपये लगेंगे। पालमपुर हरिद्वार वाया सुजानपुर, हमीरपुर बस में पालमपुर से 761.रुपये लगते हैं। ज्वालाजी हरिद्वार में ज्वालाजी से करीब 623 लगते हैं। ऊना से हरिद्वार किराए की बात करें तो करीब 460 रुपये है। नादौन से 604 रुपये के करीब किराया लगता है। वोल्वो में मैक्लोडगंज से 1,789,.कांगड़ा से 1716, ज्वालाजी से 1583 और देहरा से 1538 रुपए लगते हैं।

    दी गई जानकारी में किराया और टाइमिंग थोड़ी आगे पीछे हो सकती है। एचआरटीसी द्वारा निर्धारित किराया और टाइमिंग ही मान्य होगी।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather