हिमाचल कांग्रेस ने खाली सिलेंडर पर मालाएं चढ़ाकर जताया रोष
शिमला। गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले 7 साल में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 2014 में गैस सिलेंडर की क़ीमत जहाँ 410 रूपये थीं तो आज बढ़कर 11 सौ के पार हैं। यह बात शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।
बड़ी खबर : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, एलन मस्क से एक कदम पीछे
कांग्रेस ने आज शिमला में खाली सिलेंडर को फूल-मालाएं पहनाकर धूप-अगरबती से आरती उतारी और कहा कि उज्जवला स्कीम के नाम पर मुफ्त सिलेंडर क़ी बात करने वाली भाजपा क़ी सरकार में आज कीमतें आसमान छू रही हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय स्मृति ईरानी सिलेंडर के दामों को लेकर हाय तौबा करती थी लेकिन आज सिलेंडर की कीमतें 1100 से अधिक हो गई अब स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल आ रहे हैं, लेकिन वो बताए कि प्रदेश को क्या दे रहे हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
धर्मशाला की दिव्या वशिष्ठ ने फतह किया 72 किमी का खारदुंगला चैलेंज
उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं क्योंकि लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो चुके हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी पर सभी लोगों की आस है और कांग्रेस पार्टी ने ही प्रदेश में विकास करवाया है जबकि जयराम सरकार कांग्रेस के ही कार्यों के रिबन काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को कोई 5 काम बताने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री न तो एयरपोर्ट बना सके और न ही कोई प्रदेश में कोई नया काम करने में मुख्यमंत्री कामयाब हुए हैं।
वहीं, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा ने कहा कि उज्जवला सिलेंडर आज खाली पड़े हैं क्यूंकि गैस के दाम आसमान छू रहें हैं। 1 लाख 36 हजार उज्जवला सिलेंडर में से 2019 में 83 हजार सिलेंडर रिफिल करवाए गए जो 2021-22 में केवल 9 हजार ही भरवाए गए।
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग-रिवर राफ्टिंग पर लगा प्रतिबंध हटा, फिर उठा सकेंगे लुत्फ
68 विधानसभा क्षेत्र में सभी महिलाएं बाहर निकलेंगी और स्मृति ईरानी को खाली सिलेंडर वापस देंगी। लाम्बा ने कहा कि पीएम की सिलेंडर सिंड्रैला हिमाचल आ रही हैं वह वापस जाकर मोदी को सन्देश पहुंचाए कि सिलेंडर ठंडे पड़े हैं।