Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने जुटी शिमला पुलिस, 24 घंटे में 4 नशा तस्कर धरे

ewn24news choice of himachal 30 Jan,2023 10:34 pm

    शिमला। जिला शिमला में अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने चार नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए गए हैं। दो मामले थाना रामपुर में चिट्टे के है जहां एक युवक सोनम के पास 7.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया वहीं दूसरे युवक से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

    शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

     

    तीसरा मामला शिमला के बालूगंज का है जहां राजेंद्र नाम के युवक से 91 ग्राम चरस बरामद की गई है। चौथा मामला रोहड़ू थाने का है जहां युवक से 14 बोतल कफ सिरप RX कोर्डिन बरामद की गई है। चारों मामलों पर संबंधित थानों में FIR दर्ज की गई है।

    एएसपी रमेश शर्मा ने लोगों से ड्रग फ्री ऐप के माध्यम से पुलिस को सूचना देने अपील की है। शिमला पुलिस ड्रग्स फ्री अभियान के तहत जगह-जगह पर अभियान चला रही है और नशा कहां से हिमाचल आ रहा है इस पर काम कर रही है। पिछले काफी समय से शिमला जिला में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है। लोगों के सहयोग से ही नशे पर काबू पाया जा सकता है। लोग पुलिस को सुचना दें। पुलिस जानकारी देने वाले व्यक्ति की सुचना गुप्त रखती है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather