Breaking News

  • कांगड़ा : गर्मियों की सब्जियों के बीज कृषि विभाग में उपलब्ध, 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे
  • सरकारी शिक्षण संस्थानों को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे, शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस
  • नूरपुर : गोवा में बैडमिंटन खेलने जा रहे सुनील कुमार की मदद के लिए बढ़े हाथ
  • कांगड़ा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, रात में घोंट दिया पति का गला
  • बंबर ठाकुर गोलीकांड : तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वालों की हुई पहचान
  • चंबा : पहली वृंदावन धाम यात्रा गोलोक एक्सप्रेस की बस से रवाना
  • सिरमौर : लांस नायक धर्मेंद्र का निधन, 6 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
  • मंडी : चुनानी निवासी जवान राम किशन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
  • बंबर ठाकुर गोलीकांड : एडीजीपी ज्ञानेश्वर सिंह की अगुवाई में SIT गठित
  • सोलन और बद्दी की कंपनियों में भर्ती : 105 पदों के लिए होने जा रहे इंटरव्यू

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ewn24news choice of himachal 13 Feb,2023 7:19 pm

    होटल रोडवे-इन के पास पुलिस ने लगाया था नाका

    कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशाखोरों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए दो ग्राम चरस, गांजा या अफीम मिलने पर सीधे जेल जाने का प्रावधान है। फिर भी नशा तस्कर इस काले कारोबार से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

    प्रदेश में आए दिन कहीं ना कहीं से नशा तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। नशा तस्कर अब शहर से ग्रामीण इलाकों तक नशे की खेप को पहुंचाने में भी गुरेज नहीं रह रहे हैं।

    एक ऐसा ही ताजा मामला जिला कांगड़ा के कच्छियारी गांव में पेश आया है। जहां पुलिस ने रविवार को कुल्लू निवासी युवक को 731 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र भागीरथी निवासी निवासी सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
    Breaking : हिमाचल कैबिनेट की बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कच्छियारी गांव में होटल रोडवे-इन के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक टैक्सी को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें 731 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
    कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान

    डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर जा रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। ताकि इस मामले से जुड़ी बड़ी मच्छलियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather