सुक्खू का हाथ पकड़ चले सुधीर... क्या कहती है यह तस्वीर
ewn24news choice of himachal 25 May,2023 5:16 am
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री 23 मई को शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुधीर शर्मा का हाथ पकड़ आगे बढ़ गए।
अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुधीर शर्मा को हाथ पकड़कर कहां तक ले जाते यह तो भविष्य बताएगा। पर कांगड़ा जिला से अभी तक एक ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सरकार में अभी तीन कैबिनेट मंत्रियों की जगह है। यह तस्वीर किस ओर इशारा कर रही, आपको पता तो जरूर बताएं।