Breaking : हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव
ewn24news choice of himachal 24 May,2023 3:56 am
877 पुरुष तो 292 महिलाओं के पद
शिमला। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुक्खू सरकार की मंजूरी मिलती है तो हिमाचल में कांस्टेबल के रिक्त 1,226 पदों पर भर्ती होगी।
हिमाचल पुलिस विभाग ने 1,226 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इसमें 877 पुरुष और 292 महिला कांस्टेबल के पद हैं। साथ ही 57 कांस्टेबल चालक के पद हैं। यह प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। यह जानकारी हिमाचल पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी गई है।