Breaking News

  • हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय का विलय दुर्भाग्यपूर्ण : हेम राज ठाकुर
  • हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन चार जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
  • मंडी डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस अलर्ट
  • नूरपुर : आम के पेड़ से फल झड़ने की समस्या से परेशान तो करें ऐसा
  • नूरपुर के विनय महाजन व अनु महाजन को शादी की 30वीं सालगिरह मुबारक
  • जोगिंद्र लाल शर्मा को सौंपी झंडूता राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कमान
  • बिलासपुर: स्वारघाट राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने अनिल शर्मा
  • किलाड़ : सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थाने सम्मानित, सरकारी कर्मचारी भी नवाजे
  • हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में एक हजार रोगी मित्रों की होगी नियुक्ति

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल, राहुल गांधी ने पहनी हिमाचली टोपी

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 7:31 pm

    इंदौरा। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मध्यप्रदेश में आज पांचवां दिन है। यात्रा आज महू से इंदौरा जिला के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान यात्रा में रविवार सुबह हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपने पुत्र व कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह के साथ शामिल हुईं। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में पैदल मार्च कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी हिमाचली टोपी पहने हुए नजर आए।

    मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

    प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह शनिवारा रात को ही महू पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पूरा चुनावी फीडबैक भी दिया। यहां प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है।
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि

    राहुल गांधी की यह यात्रा देश के 12 राज्य से होकर जाएगी। दरअसल, यात्रा का प्रारंभ दक्षिणी भारत के छोर कन्याकुमारी से हुआ था जो उत्तर भारतीय राज्यों से होते हुए फरवरी में श्रीनगर पहुंचेगी। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी 1396 किलोमीटर बची है।

    हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से पार्टी के प्रदेशस्तरीय तमाम नेता अभी तक व्यस्त थे। 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले, हफ्तेभर तक नेताओं के पास इस यात्रा में पहुंचने का समय है। अगले कुछ दिन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के अनुसार यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और भारतीय पॉलिटिक्स के गिरते स्तर के ख़िलाफ जन-जागरण है।
    जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather