ऋषि महाजन/नूरपुर। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत शनिवार को पुलिस थाना जवाली की टीम ने दो युवकों को 1 किलो 122 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
इनमें एक युवक पठानकोट और एक कांगड़ा जिला के नूरपुर का निवासी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जवाली के मुकाम 32 मील NH-154 पर नशा तस्करों के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर HP 38-J-1001 (बलेनो कार) को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान में सवार युवकों के पास से1 किलो 122 ग्राम चरस बरामद की गई।
युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी जुगियाल तहसील शाहपुरकंडी जिला पठानकोट, पंजाब और रोहित पुत्र सरदारी लाल निवासी सुतराड़ डाकखाना पंजाहड़ा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना जवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।