हिमाचल : दो दिन येलो अलर्ट जारी, पर मैदानी क्षेत्र के लोग न हों खुश
ewn24news choice of himachal 15 May,2024 10:44 pm
मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य हैं। हिमाचल में पारा एक बार फिर 40 पार हो गया है। 14 मई को हमीरपुर के नेरी का सबसे अधिक उच्चतमweatherतापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, 15 मई यानी आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 15 मई अपडेट मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के लिए सुखद नहीं है। अपडेट के अनुसार 21 मई तक इन क्षेत्रों में साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में सूरज देव पसीना निकालेंगे।
हालांकि 17 मई से मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए कुछ राहत जरूर बरसने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 17 मई, 2024 को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 17 मई से 20 मई तक मौसम खराब रह सकता है। एक- दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
वहीं, 18 और 19 मई को मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 21 मई को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।