Breaking News

  • हिमाचल में डम्मी एडमिशन देने वाले निजी स्कूलों की खैर नहीं, बोर्ड करेगा औचक निरीक्षण
  • हिमाचल मौसम अपडेट : यहां आंधी तूफान और तेज हवाओं का कहर, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट
  • गंगथ महादंगल : दान पर्ची का शुभारंभ, पहले दिन एक ट्रैक्टर सहित 10 लाख की राशि और सामान एकत्रित
  • नूरपुर : दुबई से चल रहा था चिट्टा तस्करी का कारोबार, 6 धरे-3 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त
  • तूफान का कहर : नूरपुर में 5 कच्चे मकान और 13 गौशालाएं क्षतिग्रस्त
  • बिलासपुर : व्यवस्था से हारे वीरता के लिए सेना मेडल से नवाजे सेवानिवृत्त कैप्टन कृष्ण चंद शर्मा
  • हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय का विलय दुर्भाग्यपूर्ण : हेम राज ठाकुर
  • हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन चार जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
  • मंडी डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस अलर्ट

हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द - अढ़ाई लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 9:56 pm

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को होने वाला जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक हो गया है। मामले में एक महिला कर्मचारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा है। जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर रविवार 25 दिसंबर को था। पेपर रद्द कर दिाय गया है। इसका फैसला आयोग में बैठक में लिया गया है।

    हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे करने के लिए जनता से मांगा वक्त

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में बड़े पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी को अढ़ाई लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। महिला सीक्रेसी ब्रांच में अधिकारी है। ये राशि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (जेओए आईटी) का पेपर लीक करने के एवज में ली जा रही थी। इस बात की सूचना विजिलेंस को मिली।
    प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस

    सूचना मिलने के बाद विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया और महिला का पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने महिला कर्मी को अढ़ाई लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में विजिलेंस कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस की टीम ने महिला के हाउस बोर्ड कॉलोनी स्थित क्वार्टर में भी दबिश दी है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

    बता दें कि आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्टूबर 2022 में 121 पद जोड़े जाने के बाद पदों की संख्या 319 हो गई। इन पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। छंटनी परीक्षा 25 दिसंबर 2022 रविवार को आयोजित की जानी  है।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather