हिमाचल बजट 2023 : महिलाओं को 1,500 भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान
ewn24news choice of himachal 17 Mar,2023 5:28 pm
40 हजार नए पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट भाषण में सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए दिए जाएंगे।
पहले चरण में 2 लाख 31 हजार महिलाओं (जो अन्य योजना से 1000 या 1100 रुपए पेंशन ले रही हैं) को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है। इस पर 416 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में आय सीमा खत्म करने की घोषणा सीएम ने की है।
साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।